ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

होली से पहले वाराणसी एयरपोर्ट को ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी

यूपी  (मानवीय सोच)  वाराणसी स्थित बाबतपुर एयरपोर्ट को होली से पहले ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस एक्शन में आई और मामले की जांच में जुट गई। मामले में एयरपोर्ट प्रशासन ने फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

तहरीर के मुताबिक, बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर होली से पहले ड्रोन हमले की धमकी भरा पत्र डाक से विभाग से प्राप्त हुआ। पत्र विमान पतन निदेशक के नाम से था। पत्र भेजने वाले ने अपना नाम नहीं लिखा था। पत्र मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन चौकस हो गया। एयरपोर्ट प्रबंधन और सुरक्षा एजेंसियों की आपात बैठक हुई। वहीं, सीआईएसफ अलर्ट मोड में आ गया।

एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने फूलपुर थाने में तहरीर दी। एसीपी पिंडरा अमित पांडे ने बताया कि वाराणसी एयरपोर्ट सहित देश के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों को उड़ाने की चेतावनी भरा पत्र मिला है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। 

Scroll to Top