ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष को फोन पर दी परिवार समेत हत्या की धमकी

मेरठ (मानवीय सोच)  मोदीपुरम क्षेत्र के भराला गांव से बांके बिहारी मंदिर के लिए रवाना हो रहे श्रम कल्याण बोर्ड परिषद के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला व उनके परिवार को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। जांच वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आ रहा है। अध्यक्ष ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। जिस पर दौराला पुलिस ने  मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार भराला गांव निवासी श्रम कल्याण बोर्ड परिषद के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने बताया कि 10 सितंबर को वह गांव स्थित अपने आवास से मथुरा वृंदावन जाने के लिए निकल रहे थे। इस दौरान उनके फोन पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम नहीं बताया और फोन काट दिया। इसके बाद दोबारा फोन आया और उक्त व्यक्ति अभद्रता करने लगा।

नाम जानने की कोशिश की गई तो उक्त व्यक्ति ने फोन काट दिया। फोन करने वाले युवक ने फिर से फोन किया और जांच वापस न लेने पर पंडित सुनील भराला व उनके परिवार को हत्या करने की धमकी दी।

पंडित सुनील भराला ने बताया कि 29 जून को उन्होंने टीटी कंपनी के द्वाराा आवास विकास परिषद गाजियाबाद के द्वारा नियम विरुद्ध जमीन आवंटन करने की मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। जिस पर एक जांच कमेटी बनाकर जांच की जा रही है। इसी जांच को वापस लेने को लेकर उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

उन्होंने मामाले की शिकायत एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से की। जिस पर दौराला थाने मेें मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस नंबर को सर्विलांस पर लगाकर उक्त आरोपी के बारे में जानकारी हासिल करने में जुट गई है।

थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नंबर के आधार पर फोन करने वाले की जानकारी जुटाई जा रही है।

Scroll to Top