ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महिला को होटल में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी

लखनऊ : (मानवीय सोच)  सुल्तानपुर रोड पर रहने वाली एक महिला को स्कार्पियो सवार दबंग ने हुसड़िया चौराहा से अगवा कर लिया। वकील से मुलाकात के बहाने एक होटल में ले जाकर बंधक बनाया और असलहा दिखा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। देर रात को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

सुल्तानपुर रोड पर रहने वाली महिला के मुताबिक पति से उसका पारिवारिक विवाद चल रहा है। इस सिलसिले में वह 14 सितंबर को कोर्ट गई थी। कोर्ट में ही उसकी मुलाकात एक युवक से हुई उसने खुद का परिचय बिजनौर निवासी संदीप यादव के रूप में दिया। साथ ही दावा किया कि उसकी एक अच्छे वकील से मुलाकात कराएगा जो उसका केस कम पैसे में लड़ेगा। आरोपी संदीप ने अपना नंबर भी पीड़िता को दिया। साथ ही कहा कि इस नंबर पर संपर्क करते रहना। एक दिन बाद पीड़िता ने संदीप को कॉल किया वकील के संबंध में बातचीत भी की तो आरोपी ने कहा कि जब वकील साहब से बात हो जाएगी तो उससे मुलाकात करवाएगा। इसके लिए वह खुद कॉल करेगा।

हुसड़िया पर बुलाया वकील से मिलाने के नाम पर होटल में बनाया बंधक
पीड़िता का आरोप है कि संदीप ने शनिवार शाम को उसे कॉल किया और कहा कि रविवार सुबह वकील साहब से मुलाकात हो जाएगी इसके लिए पीड़िता को हुसड़िया चौराहे पर आना होगा। रविवार सुबह संदीप उसे लगातार कॉल करने लगा। 9:00 बजे वह हुसड़िया चौराहे पर पहुंची। वहां पर संदीप अपनी स्कॉर्पियो में मिला। वकील के संबंध में कहा कि वह एक मीटिंग में है वहीं पर मुलाकात हो जाएगी। इसके बाद आरोपी अपनी स्कॉर्पियो से उसे लेकर विभूतिखंड इलाके के एक होटल में ले गया। रिसेप्शन पर एंट्री कराने के बाद एक कमरे में लेकर गया। दोनों दरवाजा खोल कर अंदर गए तो कोई नहीं था। इसी बीच संदीप ने पीछे से दरवाजा बंद कर दिया।

असलहा दिखा कर दी धमकी, किया दुष्कर्म
पीड़िता के मुताबिक संदीप ने उससे जबरदस्ती करनी शुरू की तो उसने विरोध किया। इस पर नाराज संदीप ने अपना लाइसेंसी असलहा निकाल कर जान से मारने की धमकी दी फिर दुष्कर्म किया। कमरे से निकलते समय उसने चुप रहने की धमकी दी। फिर अपने स्कॉर्पियो से पत्रकारपुरम चौराहे के पास उसे छोड़कर चला गया। जाने से पहले धमकी दी कि किसी से शिकायत की तो जान से मार देगा । प्रभारी निरीक्षक विभूति खंड डॉ आशीष मिश्रा के मुताबिक देर रात को पीड़िता ने तहरीर दी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Scroll to Top