दुकानदार को पीटने वाले दरोगा समेत तीन सिपाही निलंबित

पडरौना :  (मानवीय सोच)  कुशीनगर जिले में कप्तानगंज कस्बा के दुकानदार की पिटाई करने वाले दरोगा समेत तीन सिपाहियों को एसपी ने सोमवार को निलंबित कर दिया। सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई हुई। पुलिस की कार्यशैली से बाजार के दुकानदारों में काफी आक्रोश था।

नगर के सुभाष चौक पर वार्ड नंबर 13 सुभाष नगर उत्तरी निवासी प्रदुम्मन गुप्ता ठेले पर आम बेचता है। शनिवार को महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र मेदनीपुर निवासी संगम तिवारी ने आम खरीदा। पांच किलोग्राम आम के एवज में सिर्फ 100 रुपये दे रहे थे, दुकानदार ने आम देने से मना किया, तो दोनों के बीच मारपीट हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस प्रदुम्मन गुप्ता को कस्बा चौकी पर लेकर चली गई। दुकानदार को चौकी इंचार्ज और सिपाहियों ने मिलकर पिटाई किया और रुपये लेकर जबरन समझौता करा दिया। पुलिस की पिटाई और दुकानदार की ओर से पुलिस पर लगाए गए आरोप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *