ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

काशी के तुलसी घाट पर होगी तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला

वाराणसी  (मानवीय सोच)  इन आर्ट वर्ल्ड (IAW) के तत्वावधान में आगामी तीन से पांच फरवरी तक तुलसी घाट पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला होगी। स्किल डेवलपमेंट कार्यशाला से संबंधित अधिकारिक पोस्टर एवं प्रोमो जारी किया गया। इसके पूर्व मार्मिक काव्य पाठ किया गया। 

अंतरराष्ट्रीय घाट वाक विश्वविद्यालय से संबंधित डा. विजयनाथ मिश्रा व प्रोफेसर श्री प्रकाश शुक्ला ने विदेशी कलाकारों के स्वागत के साथ इस कार्यक्रम की सफलता की कामना की। बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से बनारस की कलात्मक धरोहर को पूरे दुनिया में स्थापित करने में मदद मिलेगी। संयोजक कौशलेश कुमार ने कलाकारों व कलाप्रेमियों को इन आर्ट वर्ल्ड के माध्यम से होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय कार्यशाला के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बोले, ललित कला के अनेक विधाओं जैसे रेखांकन, पेंटिंग, मूर्तिकला, परफार्मेंस आर्ट, फोटो ग्राफी,कैरिकेचर,एवं फिल्म मेकिंग के अंतर्गत लाइव डेमो,आर्ट टाक, आर्टिस्ट प्रोमो आदि अनेक संबंधित कलाकारों का संगम देखने को मिलेगा, जो काशी की कला संस्कृति से जुड़कर नए आयाम स्थापित करेगा। 

चित्रकार अनिल शर्मा को ने बताया कि स्पेन, ईरान, बहरीन, अल्बेनिया, स्वीटजरलैंड, बांग्लादेश,साउथ कोरिया,यूएई, नेपाल,रूस, फ्रांस सहित भारत के अन्य प्रदेशों से सैकड़ों कलाकारों की भागीदारी काशी के अतुल्य धरोहर तुलसी घाट पर होगी। इन आर्ट वर्ल्ड के संस्थापक सदस्य प्रवीण करमाकर, कौशर हुसैन मोमिता घोष,सत्यमश्री, शैलजा केडिया अपने सामुहिक प्रयास से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हैं। इस दौरान अंकिता वर्मा ने काव्य पाठ किया। वहीं सुरेश के नायर,  सुनील विश्वकर्मा,अजय उपासनी, सुरेश चंद्र जागीर, राजेश कुमार,कौशलेश, कृष्ण मुरारी,अमरेश कुमार,एस के सौरभ, राहुल सिंह,मानती शर्मा, कृष्ण मोहन, शारदा व मुख्य संयोजक अनिल कुमार आदि ने पोस्टर व प्रोमो जारी किया।

 

Scroll to Top