पटरी पर उतरेंगी तीन ‘डुप्लीकेट’ ट्रेनें, 70 हजार यात्रियों को मिलेगी राहत

लखनऊ (मानवीय सोच) गर्मी की छुट्टियों का मजा रेगुलर ट्रेनों की वेटिंग से किरकिरा हो रहा है। ऐसे में जम्मू, दिल्ली व मुंबई जाने वाले यात्रियों को ‘डुप्लीकेट’ ट्रेनों से राहत मिलेगी। रेलवे प्रशासन पुष्पक, बेगमपुरा व लखनऊ मेल की डुप्लीकेट ट्रेनों को पटरियों पर उतारने की तैयारी कर रहा है। इससे 70 हजार से अधिक यात्रियों को हर महीने राहत हो जाएगी। हालांकि इसमें अभी तीन से चार महीने का वक्त लग सकता है।

लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस, दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल और जम्मू जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस में यात्रियों की हमेशा से भीड़ रहती है। इन ट्रेनों में कन्फर्म सीटों की मारामारी त्यौहारों, गर्मियों में बढ़ जाती है। ऐसे में यात्रियों की मांग थी कि इन तीनों की डुप्लीकेट ट्रेनें चलाई जाएं, जिसकी कवायद रेलवे बोर्ड स्तर पर शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *