(मानवीय सोच) हिला रिपोर्टर भावना किशोर को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। भावना को 19 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
दो बार मांगी गई FIR की कॉपी
इस मामले की सुनवाई के दौरान जज ने दो बार पुलिस से एफआईआर की कॉपी मांगी, जिसके बाद कोर्ट को एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराई गई। लुधियाना पुलिस ने दूसरी बार मांगने पर कोर्ट को एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराई।
देश भर से समर्थन
भावना किशोर को पूरे देश से समर्थन मिल रहा है। भावना की गिरफ्तारी आम आदमी पार्टी की बौखलाहट दर्शा रही है। पंजाब में टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्टर भावना किशोर की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि ऑपरेशन शीषमहल के बाद आपकी रिपोर्टर पर कटाक्ष हुआ है वह अस्वभाविक था। स्मृति ईरानी ने कहा कि यह किसी चैनल का अधिकार है करप्शन से संबंधित, पब्लिक इंटरेस्ट से संबंधित न्यूज है, उसको प्रसारित करे। लेकिन इस प्रकार से कानून की मर्यादा को भंग करने का प्रमाण मिला है।
