ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अनंत-राधिका की प्री वेडिंग फंक्शन का आज दूसरा दिन

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत के प्री वेडिंग फंक्शन का आगाज जामनगर में हो चुका है। तीन दिन तक चलने वाले इस भव्य समारोह के पहले दिन के फंक्शन धूमधाम से पूरे हुए। हॉलीवुड सिंगर रिहाना की परफॉर्मेंस पूरे दिन छाई रही, तो बी टाउन सेलिब्रिटीज ने भी अपनी प्रेजेंस से चार चांद लगा दिए। अब बारी है फंक्शन के दूसरे दिन की।

अनंत  और राधिका  की प्री वेडिंग सेरेमनी का आज दूसरा दिन है। आज पहले दिन के मुकाबले कुछ कम इवेंट्स हो सकते हैं, लेकिन अंबानी परिवार का यह स्पेशल ओकेजन किसी त्योहार के सेलिब्रेशन से कम नहीं होगा। पहले दिन जहां स्टार्स ने धमाकेदार स्टेज परफॉर्मेंस दी, वहीं दूसरे दिन अंबानी परिवार अपने मेहमानों को सैर कराएगा।

क्या है आज के इवेंट की थीम

अनंत और राधिका के प्री वेडिंग सेरेमनी के दूसरे दिन सभी मेहमानों को जामनगर स्थित अंबानी एनिमल रेस्क्यू सेंटर ले जाया जाएगा। 2 मार्च को होने वाले इस इवेंट की थीम ‘ए वॉक ऑन द वाइल्डसाइड’ है। इस इवेंट का ड्रेसक कोड ‘जंगल फीवर’ तय किया गया है।

शाम को ‘मेला रूज’ का आयोजन होगा। इसमें फंक्शन में शामिल सभी मेहमान एक्टीविटीज करते नजर आएंगे। इसके बाद रात में डांस का इंतजाम किया गया है, जिसमें सभी मेहमान डांस और म्यूजिक का लुत्फ उठाएंगे। इस इवेंट का ड्रेस कोड ‘साउथ एशियन अटायर’ है।

ये मेहमान जमाएंगे रंग

दुनियाभर की मशहूर हस्तियां प्री वेडिंग फंक्शन का हिस्सा होंगी। पहले दिन के गाला इवेंट के बाद आज सैर सपाटे की थीम पर मेहमानों का स्वागत किया जाएगा। वहीं, कल यानी आखिरी दिन मेहमानों के लिए स्पेशल लंच और डिनर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अलग-अलग वैरायटी की ढेर सारी डिशेज होंगी। तीन दिन के इवेंट में दीपिका पादुकोण, शाह रुख खान, रणवीर सिंह, करीना कपूर सहित कई नामी हस्तियां शामिल होंगी।

Scroll to Top