हिमाचल प्रदेश में आज सीएम योगी की ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां

लखनऊ (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हिमाचल प्रदेश में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वह हिमाचल की हमीरपुर, मंडी और सोलन में रैलियां संबोधित करेंगे जिसमें वह विपक्षियों पर जमकर निशाना साधेंगे।

भाजपा में स्टार प्रचारक के रूप में योगी आदित्यनाथ की भारी मांग है। उनकी रैलियों को लेकर कल ही तैयारी कर ली गईं थीं। हिमाचल में सत्तारूढ़ भाजपा की मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस है।

योगी की सुरक्षा व्यवस्था परखने हिमाचल पहुंचे यूपी के अफसर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए यूपी के आधा दर्जन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हिमाचल प्रदेश पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री की वहां 2, 4, 8 व 10 नवंबर को चुनावी जनसभा होनी है।

सूत्रों के अनुसार यूपी के जिन अफसरों की ड्यूटी हिमाचल में लगाई गई है उनमें पहले दो दिन के लिए डीआईजी यातायात सुभाष चंद्र दुबे, डीआईजी साइबर क्राइम एन कोलांची और डीआईजी विजिलेंस सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी शामिल हैं।8 व 10 नवंबर के लिए अभी अधिकारियों के नाम तय नहीं किए गए हैं। इन दोनों दिन के लिए भी कम से कम तीन अधिकारी डीआईजी रैंक के हिमाचल प्रदेश जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी 2 व 4 नवंबर को 3-3 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। हर जनसभा में यूपी का एक वरिष्ठ अफसर सुरक्षा समन्वय के लिए होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *