इंदिरा गांधी वनस्पति उद्यान में बढ़ेंगी पर्यटक सुविधाएं

रायबरेली  (मानवीय सोच)  इंदिरा गांधी स्मारक वनस्पति उद्यान का पर्यटन विकास 175 लाख रुपये की धनराशि से किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत प्रकाश व्यवस्था, फर्नीचर क्रय, टिकट हाउस निर्माण, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 4 गजिबो (यात्री शेड) का निर्माण, उद्यान में 3 फव्वारों की स्थापना, फर्श निर्माण, लैण्ड स्केपिंग कैक्टस गार्डेन की स्थापना, वाट-ए-वेव, चिल्ड्रेन पार्क, साइनेजेज आदि विकास कार्य कराये जा रहे हैं।

इन सुविधाओं से पर्यटक लाभान्वित हो सकेगें तथा उनकी यात्रा सुखद एवं यादगार हो सकेगी। इंदिरा गांधी स्मारक वानस्पतिक उद्यान एक वनस्पति उद्यान है। जो संग्रह, खेती, संरक्षण और पौधों की एक विस्तृत श्रृंखला को उनके वनस्पति नाम और उसके परिवार के साथ लेबल करने के लिए समर्पित है।

यह शानदार उद्यान 57 हेक्टेयर के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। इस उद्यान में सुंदर परिदृश्य और पार्क हैं जो इलाके को सुशोभित करते हैं और आपको प्रकृति के एक कदम और करीब ले जाते हैं। यहां पर विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों, जड़ी-बूटियों आदि का विशाल संग्रह है। जो पर्यटकों एवं प्रकृति-प्रेमियों के लिए आकर्षण का केन्द्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *