ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी में 37 एडिशनल एसपी का ट्रांसफर

यूपी  (मानवीय सोच)  बुधवार को 37 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए गए। शासन स्तर से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनात 37 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया गया है। उसमें जौनपुर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक नगर का भी तबादला किया गया है। जारी सूची के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. संजय कुमार का तबादला अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के पद हुआ है। यहां अपर पुलिस अधीक्षक नगर के रूप में अब लखनऊ के अपर पुलिस उपायुक्त बृजेश कुमार गौतम होंगे। यह 1996 बैच के पीपीएस अफसर हैं। कन्नौज के रहने वाले बृजेश कुमार गौतम ने फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि बुधवार की शाम या गुरुवार की सुबह ज्वाइन कर सकते हैं।

गाजीपुर के एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण का हुआ स्थानांतरण 
अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक भारती का शासन की ओर बुधवार को स्थानांतरण कर दिया गया। इनकी जगह अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा, लखनऊ असित श्रीवास्तव को एसपी सिटी और अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय लखनऊ बलवंत चौधरी को एसपी ग्रामीण बनाया गया। 
अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी ने 16 जून 2020  पद भार ग्रहण किया था। करीब 32माह के कार्यकाल में इनके नेतृत्व में पुलिस ने कई शातिर अपराधियों को दबोचने के साथ की बड़ी वारदात का खुलासा किया। यातायात व्यवस्था के साथ जागरूकता अभियान का भी सफल संचालन किया। जबकि एसपी ग्रामीण अभिषेक भारती अभी छह माह पूर्व अगस्त माह में ही जनपद में पदभार ग्रहण किए थे। उनका भी स्थानांतरण हो गया।

संजय कुमार तृतीय होंगे जनपद एसपी यातायात
शासन ने आजमगढ़ में एडिशनल एसपी यातायात के पद पर संजय कुमार तृतीय को तैनात किया गया है।
बताते चलें कि जनपद में एडिशनल एसपी यातायात के पद पर सुधीर जायसवाल की तैनाती थी। वह लगभग एक माह से छुट्टी पर चल रहे थे। इसी बीच शासन द्वारा उनके स्थान पर नए एडिशसनल एसपी की तैनाती कर दी गई। अब उनके स्थान पर जनपद के नए एडिशनल एसपी यातायात संजय कुमार तृतीय होंगे।

टीएन बने सोनभद्र के नक्सल एएसपी
योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बुधवार को प्रदेश के कई जनपदों में तैनात 37 अपर पुलिस अधीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है। उसमें सोनभद्र जिले के अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल विजय शंकर मिश्रा का भी तबादला हुआ है। शासन स्तर से जारी सूची के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नकसल विजय शंकर मिश्रा का तबादला अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के पद हुआ है। यहां अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल के के रूप में अब मऊ के अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन त्रिपाठी को तैनात किया गया है।

 

Scroll to Top