पांच जिलों के जिलाधिकारी सहित एक दर्जन आईएएस अफसरों के तबादले

लखनऊ (मानवीय सोच) यूपी सरकार ने पांच जिलों में जिलाधिकारियों सहित एक दर्जन आईएएस अफसरों की तैनाती में बदलाव किए हैं। सूत्रों के अनुसार, श्रावस्ती, औरैया, प्रतापगढ़, देवरिया और बागपत के जिलाधिकारी बदले गए हैं।

अपर आयुक्त उद्योग कृतिका शर्मा श्रावस्ती की नई जिलाधिकारी होंगी। बागपत के जिलाधिकारी राजकमल यादव अपर आयुक्त उद्योग बनाए गए हैं। देवरिया के जिलाधिकारी जेपी सिंह का तबादला डीएम बागपत के पद पर किया गया है। प्रतापगढ़ के डीएम नितिन बंसल विशेष सचिव गृह बनाए गए हैं। 

प्रदेश में छह पीपीएस अफसरों के भी तबादले किए गए हैं। देखें, पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *