बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के जिले से जिले में तबादले आज से

लखनऊ  (मानवीय सोच)  बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के तबादले से जुड़े आवेदन नौ जून से शुरू हो रहे हैं। इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को आदेश जारी कर दिया है। पहले आठ जून से ही आवेदन शुरू होने थे, लेकिन समय से आदेश जारी नहीं हो सका।

तबादले के लिए एनआईसी के जरिए पोर्टल पर नौ से 14 जून की रात तक आवेदन किए जा सकेंगे। 10 से 18 जून तक बीएसए शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन एवं डाटा लॉक करेंगे। नौ से 11 जून तक राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के जरिए स्थानांतरण की कार्रवाई की जाएगी। 27 जून से शिक्षकों को स्थानांतरण के बाद कार्यमुक्त किया जाएगा। इसमें एक जिले में नियमित सेवा अवधि शिक्षिका के लिए दो वर्ष और शिक्षक के लिए पांच वर्ष रखी गई है। शिक्षक- शिक्षिका अधिकतम सात जिले का विकल्प भर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *