ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी में तीन आईएएस व 14 पीसीएस अफसरों के तबादले

लखनऊ (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार सुबह तीन आईएएस और 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार कई जिलों के जिलाधिकारी व कप्तान बदले जा सकते हैं। नौकरशाही में बड़े फेरबदल की संभावना है।

गोंडा के सीडीओ पद से हटाए गए आईएएस गौरव कुमार को एलडीए में ओएसडी बनाया गया है। प्रतीक्षारत आईएएस अनुज मलिक को अपर आयुक्त और आरएफसी गोरखपुर तथा राज्य संपत्ति विभाग में तैनात आईएएस सतीश पाल को एसीईओ नोएडा के पद पर नियुक्ति दी गई है।

इन पीसीएस अफसरों के हुए तबादले
एडीएम नमामि गंगे संजय पांडेय को एडीएम प्रशासन शाहजहांपुर के पद पर नियुक्ति दी गई है। एसडीम रायबरेली अशोक सिंह को एडीएम नमामि गंगे झांसी व सिटी मजिस्ट्रेट उन्नाव विजेता को एडीएम भूमि अध्याप्ति कानपुर नगर बनाया गया है। इसी तरह एसडीएम विनय गुप्ता को सिटी मजिस्ट्रेट उन्नाव व ओएसडी प्रयागराज प्राधिकरण अभिनव रंजन श्रीवास्तव को एडीएम वित्त एवं राजस्व संतकबीरनगर नियुक्त किया गया है।
 
एडीएम वित्त एवं राजस्व संत कबीर नगर मनोज सिंह को अपर आयुक्त वाराणसी के पद पर तैनाती दी गई है। शामली में एसडीएम विशु राजा व गाजियाबाद में एसडीएम हिमांशु वर्मा को ओएसडी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बनाया गया है। एसडीएम बाराबंकी प्रिया सिंह को ओएसडी लखनऊ विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।

एडीएम न्यायिक रामपुर राजनारायण को उपसंचालक चकबंदी गोरखपुर, सिटी मजिस्ट्रेट मेरठ अमरेश कुमार को अपर नगर आयुक्त मेरठ, एसडीएम हरदोई राहुल कश्यप विश्वकर्मा को सिटी मजिस्ट्रेट मेरठ, लखनऊ विकास प्राधिकरण में ओएसडी अमित कुमार राठौर को सीआरओ मऊ व अभय कुमार पांडेय सीआरओ मऊ को अपर आयुक्त मिर्जापुर बनाया गया है।

Scroll to Top