ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महंगी होगी यात्रा ; आईआरसीटीसी चलाएगा स्वदेश दर्शन ट्रेन

लखनऊ (मानवीय सोच)  आईआरसीटीसी भारत दर्शन की जगह स्वदेश दर्शन ट्रेनों को चलाने जा रहा है, जिसकी यात्राएं कुछ महंगी होंगी। हालांकि यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि की गई है। इस ट्रेन के यात्रियों को सब्सिडी नहीं मिलेगी, जिससे टिकट दो से तीन हजार रुपये महंगे होंगे। भारत दर्शन ट्रेन में जहां दस से बारह हजार रुपये में सफर हो जाता था, वहीं अब करीब पंद्रह हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि भारत दर्शन ट्रेन की जगह स्वदेश दर्शन चलाई जाएगी। स्वदेश दर्शन के तहत हम आने वाले वक्त में दो गाड़ियों को लांच करने जा रहे हैं। यह दोनों गाड़ियां गोरखपुर से चलेंगी और लखनऊ से भी ट्रेन में सवार होने की सुविधा होगी।

एक गाड़ी दक्षिण भारत के मंदिरों के दर्शन कराएगी और दूसरी ज्योतिर्लिंग दर्शन कराएगी। 14 अक्तूबर को पहली स्वदेश दर्शन ट्रेन रवाना होगी, जो आठ दिनों की यात्रा में ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी। दूसरी गाड़ी दक्षिण भारत दर्शन की होगी, जो नवंबर में संचालित होगी।

Scroll to Top