रोडवेज की सभी बसों में सफर होगा महंगा, एक अप्रैल से बढ़ेगा किराया

मैनपुरी  (मानवीय सोच) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रस्ताव पर टोल बढ़ने से एक अप्रैल से हाईवे पर रोडवेज बस से भी सफर करना महंगा हो जाएगा। रोडवेज बस से मैनपुरी से कानपुर और दिल्ली जाने वाले यात्रियों पर भार बढ़ेगा। महंगाई के दौर में किराया महंगा होने से हाईवे पर यात्रियों को सफर करने में टोल बढ़ने से परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

एक अप्रैल से बढ़ाने का प्रस्ताव

टोल की दरें बढ़ाने का प्रस्ताव भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने शासन को दिया है। टोल की दरें एक अप्रैल से बढ़ाने का प्रस्ताव है। मैनपुरी से कानपुर जाने के लिए जीटी रोड पर बेवर क्षेत्र में तरावादेव के पास और दिल्ली जाने के लिए एटा में मलावन के पास टोल प्लाजा है। कानपुर जाने वाल बस यात्रियों को तरावादेव और दिल्ली के लिए मलावन पर टोल टैक्स देना पड़ता है।

इस तरह बढ़ेगा किराया 

एक अप्रैल से टोल बढने के बाद यात्रियों को जीटी रोड पर रोडवेज बस से महंगा सफर करना पड़ेगा। मैनपुरी से दिल्ली और कानपुर जाने के लिए रोजाना सैंकड़ों यात्री रोडवेज बस में सफर करते हैं। एक अप्रैल के बाद अब यात्रियों को और अधिक किराया देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *