कर्नाटक में महिलाओं के लिए आज से सरकारी बसों में यात्रा करना हुआ मुफ्त

बेंगलुरु : (मानवीय सोच) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने आज प्रदेश में शक्ति योजना लॉन्च कर दी है। योजना के तहत महिलाएं राज्य सरकार की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। कर्नाटक चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा की गई 5 गारंटियों में से यह पहली गारंटी है जो लागू हो गई है।

शिवकुमार भी रहे मौजूद

सीएम सिद्धारमैया और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने आज ‘शक्ति योजना’ के तहत केएसआरटीसी और बीएमटीसी बस में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का उद्घाटन किया। उनके साथ कई और मंत्री भी दिखाई दिए।

किसी को भाया तो किसी ने योजना का किया विरोध

कर्नाटक में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना पर प्रतिक्रिया देते हुए बेंगलुरु की निवासी नीना कुमारी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि यह योजना अच्छी नहीं है, लोगों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए तभी उन्हें पैसे का मूल्य पता चलेगा। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *