ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रेलवे के रिटायर अफसर के घर CBI रेड में मिला खजाना ; 17 किलो सोना, करोड़ों का कैश

नई दिल्ली: (मानवीय सोच)  भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर लगातार CBI की छापेमारी  देखने को मिल रही हैं. देश के अलग-अलग राज्यों में CBI ऐक्शन मोड में है. सीबीआई ने ओडिशा  की राजधानी भुवनेश्वर में भी रिटायर रेलवे अधिकारी के यहां छापेमारी की है. रिटायर रेलवे अधिकारी प्रमोद कुमार जेना के यहां अभी भी छापेमार की कार्रवाई चल ही रही है. इनके यहां से अब तक एक करोड़ 57 लाख रुपये से अधिक कैश और कई किलो सोना बरामद किया जा चुका है. रिटायर्ड अधिकारी की संपत्ति देख CBI के अधिकारी भी दंग हैं.

रिटायर रेलवे अधिकारी प्रमोद कुमार जेना भारतीय रेल ट्रैफिक सर्विस 1989 बैच के अधिकारी रह चुके हैं. इनके यहां अब तक CBI की छापेमारी के दौरान एक करोड़ 57 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद की जा चुकी है. अभी तक 17 किलो सोना भी बरामद हो चुका है. इनकी प्रॉपर्टी देखकर लोग हैरान हैं.

अभी भी जारी है छापेमारी 
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी के परिसरों पर छापेमारी के दौरान 1.57 करोड़ रुपये नकद, 17 किलोग्राम सोना और अन्य संपत्तियां जब्त की हैं. बताया गया कि सेवानिवृत्त अधिकारी के यहां से अनेक प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं. अधिकारी के यहां अभी भी छापेमारी जारी है.

Scroll to Top