मणिपुर के कांगपोकपी में आमने-सामने आए दो सशस्त्र समूह, सुरक्षा बलों ने हालात काबू में किए

कांगपोकपी :  (मानवीय सोच)  मणिपुर के कांगपोकपी जिले में दो सशस्त्र समूह एकत्र हुए और उन्होंने गोलियां चलाईं लेकिन सुरक्षा बलों ने तत्काल इलाके में पहुंच कर किसी भी प्रकार की झड़प को टाल दिया। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह घटना बुधवार दोपहर तीन बजकर 40 मिनट पर फेलेंग गांव के पास हुई।

कुकी समुदाय के लोगों ने चुराचांदपुर में किया प्रदर्शन

सूत्रों ने कहा कि महिलाओं ने बलों को क्षेत्र में पहुंचने से रोकने के लिए सड़कें बाधित की थी। बड़ी संख्या में कुकी समुदाय के लोगों ने चुराचांदपुर में प्रदर्शन किया। उन्होंने सार्वजनिक मैदान से तुईबोंग शांति मैदान तक रैली निकाली।

सूत्रों ने बताया कि रैली में करीब 4,000 लोग शामिल हुए और अधिकतर ने ‘युद्ध’ की पोशाक पहनी हुई थी और चेहरों पर प्रकृति से मेल खाते रंग लगाए थे। रैली बुधवार शाम सात बजे तक चली जिसमें किसी भी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *