ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

झारखंड के कुमाडुंगी में निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत कई घायल

पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में निर्माणधीन कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत हो गयी है। वहीं अन्य दो बच्चों सहित एक बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई हैं। घटना बुधवार की रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है।

भरभराकर बच्‍चों के ऊपर गिरी दीवार

इसमें गांव के लगभग आधा दर्जन बच्चे सभी एक साथ भोजन करने के बाद खेलते-खेलते देवानंद पान के घर के आंगन में सो गये। रात के करीब नौ बजे वहीं पर निर्माणाधीन दीवार अचानक से बच्चों के ऊपर गिरी। इससे नीचे सो रहे बच्चे दब गये। आनन-फानन में देवानंद पान ने चार बच्चों को खिंचकर मलवे से बाहर निकाला। पर दो बच्चे शिवा पान व मुन्ना पान वहीं दब गये।

दो बच्‍चों की हुई दर्दनाक मौत
परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाना चाहा पर शिवा पान की अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई।

परिजनों ने मुन्ना पान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारडुंगी पहुंचाया। पर वहां के चिकित्सकों ने मरहम-पट्टी कर चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मुन्ना पान की भी चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई।

शरीर का एक-एक अंग टूटकर हुआ चूर

परिजनों ने बताया कि शिवा पान के शरीर का एक-एक अंग टूटकर चूर हो गया है। दोनों के मुंह से काफी खून निकल रहा था। घायल में देवानंद पान, सुनिता पान, सोमनाथ पान व अर्जुन पान शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक किसी प्रशासनिक अधिकारी को घटना के बारे में जानकारी नहीं है।

Scroll to Top