नवरात्र से दो दिन पहले सीएम योगी ने विंध्य धाम में लगाई हाजिरी

मिर्जापुर  (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार दोपहर मिर्जापुर पहुंचे। नवरात्र से दो दिन पहले सीएम योगी ने विंध्य धाम में हाजिरी लगाई। मां विंध्यवासिनी की दर्शन-पूजन कर प्रदेश की समृद्धि और समस्त नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के गर्भगृह में माता के चरणों में नारियल, चुनरी, माला और फूल अर्पित किया।

इसके बाद मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं की परिक्रमा करते हुए परिसर से बाहर निकले। विंध्य कॉरिडोर योजना का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्य का जायजा लिया। नक्शे के माध्यम से इंजीनियरों ने उन्हें जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के उपरांत सीएम योगी मंडलायुक्त सभागार पहुंचे। विकास कार्य की समीक्षा की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, मझवा विधायक डॉ विनोद बिंद, एमएलसी विनीत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर मां विंध्यधाम में पंडालों की व्यवस्था, सुरक्षा की दृष्टि से कराए जा रहे बैरिकेडिंग, न्यू वीआइपी, पुरानी वीआइपी मार्ग, कोतवाली मार्ग, पक्का घाट मार्ग समेत सभी इंतजाम किया गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *