ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बाल गृह बालिका में शिफ्ट की गईं दो लड़कियां लापता

यूपी   (मानवीय सोच)  बदायूं शहर के नेकपुर इलाके में स्थित बाल गृह बालिका से दो किशोरियां लापता हो गई हैं। ये वो किशोरियां हैं, जिन्हें बहलाकर ले जाया गया था और मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने बरामद की थीं। कोर्ट के आदेश पर इन्हें यहां शिफ्ट किया गया था। इनमें एक बदायूं शहर तो दूसरी कादरचौक इलाके की रहने वाली है। बाल गृह प्रबंधन की सूचना पर पुलिस संभावित स्थानों पर छापामारी कर रही है। वहीं शासनस्तर पर भी मामले की रिपोर्ट भेजी गई है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर में महिला कल्याण विभाग लखनऊ द्वारा स्थापित बाल गृह बालिका एक भवन में चल रहा है। यहां की वार्डेन मीना सिंह के मुताबिक दो किशोरियां बाल गृह से लापता हो गई। सुबह इसकी जानकारी मिली तो पहले दो अपने स्तर से काफी देर उन्हें तलाशने की कोशिश की गई। परिजनों से भी संपर्क साधा गया लेकिन कहीं सफलता नहीं मिली।

बाल गृह में रहे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर पता लगा कि रात तकरीबन एक बजे दोनों बाथरूम की ओर गयी थीं। इसके बाद दोनों कहां गईं, इसका कोई पता नहीं है। हालांकि बाथरूम की खिड़की-दीवारें आदि सुरक्षित बताये जा रहे हैं। एक किशोरी की उम्र 16 तो दूसरी की उम्र तकरीबन 13 साल है। छह अगस्त को ही एक किशोरी यहां कोर्ट के आदेश पर शिफ्ट की गई थी। यहां पर कुल 28 किशोरियों व लड़कियां दाखिल हैं। दो के लापता होने के बाद 26 मौजूद हैं।

जुटाई जा रही है जानकारी 

पुलिस को मामले की सूचना मिली तो कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई। यह भी देखा गया कि जो आरोपी इन किशोरियों को बहलाकर ले गए थे वो मौजूदा वक्त में जेल में हैं या जमानत पर रिहा हो चुके हैं। कई पहलुओं पर पुलिस जांच के साथ दबिश दे रही है लेकिन किशोरियों का कोई पता नहीं लगा है। वार्डेन ने बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई है। वहीं सिविल लाइंस कोतवाली के इंस्पेक्टर राजेश सिंह के मुताबिक संभावित स्थानों पर दबिश दे रहे हैं।

ये है स्टाफ की स्थिति

बाल गृह में एक चौकीदार समेत दो रसोइया के अलावा रात में एक हाउस मदर की ड्यूटी थी। चौकीदार का बयान भी पुलिस ने लिया लेकिन वो भी कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है।

 

Scroll to Top