ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कर्नाटक में दो ISIS संदिग्ध गिरफ्तार ; विस्फोट की बना रहे थे योजना

बेंगलुरु  (मानवीय सोच)  कर्नाटक में आतंकी संगठन ISIS से संबंध रखने वाले तीन संदिग्धों की पहचान की गई है। इनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी तीसरे संदिग्ध की तलाश जारी है। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने यह जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि ये आतंकी राज्य में विस्फोट करने का प्लान कर रहे थे। इनका उद्देश्य देश में आईएस की खतरनाक गतिविधियों को बढ़ाना है। 

पुलिस के मुताबिक इनका नाम शारिक, माज़ी और सैयद आसीन है। उनके खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले असम में पुलिस ने आईएस से लिंक रखने वाले कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमे ंसे कुछ बांग्लादेशी थे जो कि गैरकानूनी तरीके से भारत में रह रहे थे। असम पुलिस ने मुस्लिम संगठनों से आतंकियों  का भंडाफोड़ करने के लिए मदद भी मांगी है। 

सूत्रों के मुताबिक इन संदिग्धों को ट्रेनिंग भी दी गई थी। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार संदिग्ध यासीन एक इंजीनियर है। शिवमोग्गा में हिंसा फैलाने में भी इन संदिग्धों का हाथ रहता था। पाकिस्तान के आतंकी समूहों से संबंध का भी दावा किया जा रहा है। 

बता दें कि पिछले एक साल से कर्नाटक में कई मुद्दों को लेकर अस्थिरता रही है। हिजाब के मामले में पूरे राज्य में प्रदर्शन हुए और फिर देशभर में यह मुद्दा गर्म हो गया। इस समय सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है। वहीं नूपुर शर्मा के बयान के बाद भी कर्नाटक में हिंसा देखने को मिली। 

Scroll to Top