ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बारिश में 10 सेकेंड के अंदर भरभराकर ढह गया दो मंजिला जर्जर मकान

कानपुर  (मानवीय सोच)   बेकनगंज थाना क्षेत्र में यतीमखाना के पास घनी आबादी के बीच सोमवार को बारिश के बीच दो मंजिला जर्जर मकान सिर्फ 10 सेकेंड में ढह गया। गली की ओर गिरे मलबे की चपेट में आने से कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चालक बाल-बाल बच गया। इस दौरान गली में भगदड़ मच गई और एक कार और ई-रिक्शा मलबे की चपेट में आने से बच गए। राहगीर भी भागने लगे और चालकों ने वाहन पीछे कर लिए। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

यतीमखाना चौराहे से लकड़मंडी के रास्ते पर दो मंजिला मकान में मालकिन रिजवाना रहती थीं और करीब एक साल पहले ही उसे खाली करके चली गई थीं। मौजूदा समय में मकान में कोई रह रहा था। रविवार शाम से हो रही लगातार वर्षा के बाद सोमवार की सुबह 10: 32 बजे अचानक जर्जर मकान के ग्राउंड फ्लोर की दीवारों के ईंटे निकलने लगे। देखते ही देखते दस सेकेंड के भीतर दो मंजिला मकान के अगला हिस्सा भरभराकर ढह गया।

Scroll to Top