ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पीएम मोदी पर उद्धव का ये पलटवार

लोकसभा चुनाव के चलते वार पलटवार की राजनीति चरम पर है। सरकार और विपक्ष दोनों एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। इस बीच पीएम मोदी के एक बयान को लेकर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पलटवार किया है।

उद्धव ने पीएम मोदी पर कसा तंज

दरअसल, पीएम मोदी ने हाल ही में उद्धव की पार्टी को “फर्जी” करार दिया था, जिसपर उन्होंने पलटवार किया। ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी ”आपकी डिग्री” जैसी नहीं है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी की स्थापना बाल ठाकरे ने लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए की थी।

उद्धव ने कहा कि शिवसेना की स्थापना बाल ठाकरे ने भूमिपुत्रों के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए की थी, उसको अब नकली कहा जा रहा है। उद्धव ने कहा कि ये उनकी डिग्री नहीं है, जिसे फर्जी कहा जाए।

पीएम ने कही थी ये बात
बता दें कि पीएम ने सोमवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि इंडी गठबंधन के सहयोगी डीएमके सनातन को खत्म करने और सनातन धर्म को मलेरिया और डेंगू से जोड़ने की बात कर रही है और कांग्रेस और नकली शिवसेना उन्हीं लोगों को महाराष्ट्र में रैलियों के लिए बुला रही है।

शाह बोले- तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा
इस बीच, अमित शाह ने गुरुवार को कहा, “राहुल गांधी के नेतृत्व में महाराष्ट्र में तीन पार्टियां एकजुट हो गई हैं। एक नकली शिवसेना, एक नकली एनसीपी, आधी कांग्रेस। हमारे गुजरात में एक मुहावरा है, ‘तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा’।

Scroll to Top