ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

UGC NET की परीक्षा तारीखों का ऐलान, 9 जनवरी तक मिलेगा आवेदन पत्र में सुधार का मौका

नई दिल्ली (मानवीय सोच): सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के उम्मीदवार 9 जनवरी तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। यह परीक्षाएं 29 जनवरी, 15 और 18 फरवरी 2022 को आयोजित की जा रही हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एक लिंक जारी किया है। छात्र आवश्यकता पड़ने पर 9 जनवरी तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं, इसके उपरांत यह प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।

एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यह परीक्षा आयोजित करती है। एजेंसी ने सीएसआईआर यूजीसी नेट 2021 की परीक्षा तारीखों में बदलाव भी किया है। कुछ अन्य परीक्षाओं के साथ सीएसआईआर यूजीसी नेट 2021 परीक्षा तारीखों में टकराव के चलते 5 और 6 फरवरी, 2022 को ली जाने वाली परीक्षाएं अब 15 और 18 फरवरी, 2022 को आयोजित की जा रही हैं। 29 जनवरी को ली जाने वाली परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट 2021 आवेदन पत्र 3 दिसंबर को जारी करने के साथ ही परीक्षा की तारीखों की घोषणा भी की थी। पूर्व में जारी सीएसआईआर यूजीसी नेट 2021 परीक्षा की तारीखों के अनुसार परीक्षा 29 जनवरी, 5 फरवरी और 6 फरवरी 2022 को आयोजित की जानी थीं। एनटीए इस साल दो और राउंड सीएसआईआर नेट परीक्षा आयोजित करेगा।

एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा के लिए निर्देश जारी करते हुए कहा है कि उम्मीदवारों को रिपोटिर्ंग समय से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। यूजीसी नेट 2021 की यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2021 परीक्षा के लिए दो पेपर होंगे। दो पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकृति के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। दोनों पेपरों के बीच कोई विराम नहीं होने वाला है। कोई नकारात्मक अंकन नहीं है और किसी भी गलत प्रतिक्रिया के लिए, कोई अंक नहीं काटा जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना प्रतिबंधित है।

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने पीएचडी दाखिले लिए राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा यानि नेट परीक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी कर दिया है। साथ ही केंद्रीय सहायता प्राप्त उच्च शिक्षा संस्थानों में विभिन्न स्नातक और परास्नातक पाठयक्रमों में दाखिला सामान्य प्रवेश परीक्षा यानि सीईटी के माध्यम से लिए जाने की निर्देश दिए जा चुके हैं। यूजीसी द्वारा पीएचडी, पीजी और यूजी दाखिले के लिए जारी किये नए नियम अगले शैक्षणिक सत्र यानि 2022-23 से लागू होंगे।

Scroll to Top