असद के एनकाउंटर पर बोलीं उमेश पाल की पत्नी और मां

 उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच) विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद  और उसके एक साथी गुलाम को मुठभेड़ में मार गिराया है. असद उमेश पाल हत्याकांड  में मुख्य आरोपी था और लंबे समय से फरार था. असद के एनकाउंटर पर उमेश पाल की पत्नी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद किया है. दिवंगत उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कहा कि पहले तो मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करती हूं. उन्होंने जो किया है, बहुत अच्छा किया है. उन्होंने अपनी बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई है.  इंसाफ हुआ है. पुलिस ने बहुत सहयोग किया है.

असद अहमद और शूटर गुलाम मोहम्मद के एनकाउंटर के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जया पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जो करेंगे अच्छा ही करेंगे. प्रशासन मुझे न्याय दिला रहा है.

उमेश पाल की मां शांति देवी ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुलिस ने अपना फर्ज अदा किया है. उन्होंने अच्छा न्याय किया. हमें मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा था और आज भी भरोसा है. मैं सीएम से अपील करती हूं कि हमें आगे भी न्याय दें. एनकाउंटर मेरे बेटे को श्रद्धांजलि है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *