UN का दावा- इस साल आबादी के मामले में चीन को पछाड़ सकता है भारत

नई दिल्ली (मानवीय सोच) संयुक्त राष्ट्र महासंघ  द्वारा जारी एक रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि जल्द ही जनसंख्या के मामले में भारत, चीन को पछाड़ देगा।

यूएन ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि भारत की आबादी जल्द ही 142.86 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। वहीं चीन की आबादी 142.57 करोड़ होने की संभावना जताई गई है।

गौरतलब है कि भारत में साल 2011 के बाद से जनगणना हुई ही नहीं है। 2020-21 में कोरोना महामारी के चलते जनसंख्या की गिनती नहीं कराई जा सकी है।

जनसंख्या का यह अनुमान बीते वर्षों की आबादी और उसकी ग्रोथ के आधार पर बनाया लगाया गया है। यूएन के कुछ पॉपुलेशन एक्सपर्ट्स ने ये भी बताया कि भारत और चीन से नए आंकडे़ नहीं मिले हैं। कोरोना महामारी की वजह से जनगणना न होने के चलते ये माना जा रहा है कि भारत और चीन 8.045 बिलियन की अनुमानित आबादी के लिए जिम्मेदार हैं। यह आबादी दुनिया की जनसंख्या का एक-तिहाई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *