UNESCO के वर्ल्ड हेरीटेज में ताजमहल ने मारी बाजी

(मानवीय सोच)  इन दिनों देश भर में खबरों से लेकर सोशल मीडिया और राजनैतिक गलियारों तक ताजमहल की चर्चा जोरों पर है. इसी बीच ऐतिहासिक इमारत ने दुनिया की सभी विश्व धरोहरों को पीछे छोड़ दिया है. जी हां! हमारा ताज महल अब यूनेस्को विश्व धरोहर में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली धरोहर बन चुकी है.

दुनिया भर का फेवरेट है ताजमहल

दुनिया भर के विश्व धरोहर स्थलो को संयुक्त राष्ट्र ने शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन द्वारा विश्व संस्कृति में अपने विशेष स्थान के लिए मान्यता दी है. इस लिस्ट में दुनिया भर के 1154 स्थान शामिल हैं. ये सभी हमेशा दुनिया भर के पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण रहते हैं. लेकिन ताजमहल सबसे ज्यादा पसंदीदा के रूप में उभरा है.

1.4 मिलियन बार खोजा गया

Zitango Travel के आंकड़ों के अनुसार, भारत के इस ऐतिहासिक स्मारक एक महीने में लगभग 1.4 मिलियन बार खोजा गया. आपको बता दें कि ताजमहलको हर दिन हजारों लोगों देखने पहुंचते हैं, इसके साथ ही यूनेस्को की साइट पर इसे सबसे ज्यादा सर्च किया गया है. इस मामले में दूसरे स्थान पर पेरू में स्थित माचू पिच्चू है, जिसे लगभग 300,000 बार खोजा गया.

ये सब भी हैं ताजमहल से पीछे 

दुनिया भर में खोजे गए अन्य प्रमुख विश्व धरोहरों में ब्राजील में रियो डी जनेरियो, इंग्लैंड में स्टोनहेंज और संयुक्त राज्य अमेरिका में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी हैं.

यहां सर्च किए जाने के अनुसार यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची है –

1. ताजमहल  (14,00,000) – भारत

2. माचू पिचू  (11,00,000) – पेरू

3. रियो डी जनेरियो  (8,24,000) – ब्राजील

4. येलोस्टोन नेशनल पार्क  (7,93,000) – यूएसए

5. स्टोनहेंज (7,82,000) – यूके

6. स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी  (7,57, 000) – यूएसए

7. पेट्रा  (5,75,000) – जॉर्डन

8. सिंक टेरे (5,50,000) – इटली

9. वर्साय का महल (4,64,000) – फ्रांस

10. चिचेन इट्ज़ा  (4,45,000) – मेक्सिको

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *