केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का कार्यकर्ताओं से आह्वान, 2024 की तैयारी में जुटें

लखनऊ (मानवीय सोच) अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि किसी भी चुनाव में जीत के लिए संगठन की मजबूती जरूरी है। यदि संगठन मजबूत होगा तो चुनाव आसानी से जीता जा सकता है। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

गांधी भवन में आयोजित पार्टी की मासिक बैठक में अनुप्रिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बिना रुके-बिना थके लगातार चलते रहकर संगठन को आगे बढ़ाएं। राजनीति में चुनाव एक सतत प्रक्रिया है। इन चुनावों को जीतने का एक मात्र सरल उपाय है संगठन की मजबूती। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से कहा कि ठहरे हुए पानी की तरह मत बनिए, जो भी पद मिले उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा कीजिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *