केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सिलीगुड़ी में अचानक तबीयत खराब

सिलीगुड़ी (मानवीय सोच) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की सिलीगुड़ी में तबीयत खराब हो गई. उस वक्त वह एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे. इसके बाद डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की. बीजेपी के विधायक नीरज जिम्पा ने कहा कि गडकरी की तबीयत बाद में ठीक हो गई और वह अपनी कार से रवाना हो गए. जिम्पा ने कहा, “कार्यक्रम खत्म होने के बाद गडकरी ने बेचैनी की शिकायत की.

डॉक्टरों ने मंच के पीछे ले जाकर उनकी स्वास्थ्य जांच की. बाद में वह अपनी कार में सवार होकर रवाना हो गए.” गडकरी के स्वास्थ्य के बारे में फिलहाल विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है. पश्चिम बंगाल के दौरे पर आए गडकरी ने सिलीगुड़ी में 1,206 करोड़ रुपये की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *