नई दिल्ली : (मानवीय सोच) केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री, पीयूष गोयल तीन दिवसीय यूनाइटेड किंगडम के दौरे पर होंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) जैसे मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करेंगे। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी गई है।
10-12 जुलाई तक तीन दिवसीय यात्रा पर होंगे पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री 10-12 जुलाई तक अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान, वाणिज्य मंत्री व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) की प्रगति पर चर्चा करने के लिए यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के सदस्य देशों के मंत्रियों से मिलेंगे।
आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा गया, “यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत और यूके दोनों अपने आर्थिक संबंधों का विस्तार करने और द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के रास्ते तलाशने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस यात्रा का उद्देश्य एफटीए वार्ता गति प्राप्त करने के साथ ही चर्चा को आगे बढ़ाना और इसके लिए मार्ग प्रशस्त करना है।
