ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को केंद्रीय मंत्री का समर्थन, कहा- एक इंसान के लिए भी दर्जन भर दफ्तर बंद कर देंगे

जम्मू:  (मानवीय सोच)  केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि एक इंसान के जीवन की रक्षा की जानी चाहिए, भले ही इसके लिए दर्जनभर कार्यालयों को बंद क्यों ना करना पड़े. जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खतरे का सामना कर रहे कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को घाटी से स्थानांतरित करने के मुद्दे पर सरकार के रुख में नरमी का संकेत देते हुए सिंह ने यह बात कही.

उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अमानवीय होने की सीमा तक तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने ना केवल लोगों के बीच भेदभाव किया, बल्कि वे वोट के लिए नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के बीच भेदभाव करने की हद तक चले गए.

यहां कठुआ में संवाददाताओं से मंत्री ने कहा कि इंसान की जान से अधिक कीमती कुछ नहीं हो सकता. मंत्री ने कहा कि यदि एक भी इंसान के जीवन को खतरा है, तो उसके जीवन की रक्षा की जानी चाहिए, भले ही इसके लिए दर्जनभर कार्यालयों को बंद क्यों ना करना पड़े.

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जलोटा इलाके में बख्ता से मगलूर तक जाने वाली सड़क के शिलान्यास के लिए जितेंद्र सिंह कठुआ में थे. शिलान्यास कार्यक्रम के बाद उन्होंने यहां एक जनसभा को संबोधित भी किया.

Scroll to Top