बीएड परीक्षा स्थगित: प्रवेश पत्र तक अपलोड नहीं कर पाया विश्वविद्यालय

आगरा (मानवीय सोच)   डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एक और लापरवाही सामने आई है। बीएड परीक्षाओं की तैयारियां नहीं कर पाने के कारण इसकी परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। बीएड परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र भी तैयार नहीं हुए हैं। छह सितंबर से परीक्षाएं शुरू होनी थीं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि सोमवार से बीएड प्रथम वर्ष (बैच 2020-23,2021-22) और द्वितीय वर्ष (2020-22) की परीक्षाएं शुरू होनी थी। विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र तैयार नहीं हो पाए थे। नोडल केंद्र पर भी तैयारियां अधूरी थीं। इस लिहाज से विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाएं स्थगित करना ही उचित समझा। जल्द ही नई तिथि जारी कर दी जाएगी।

आठतक भरे परीक्षा फॉर्म

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीएड वर्ष 2021-23 प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष 2020-2022 और एलएलबी, बीएएलएलबी  सत्र 2022 के मुख्य एवं पूर्व छात्र परीक्षा फार्म भरने से वंचित हैं, ऐसे छात्र आठ सितंबर तक परीक्षा फार्म भर सकते हैं। इसके बाद इनको मौका नहीं दिया जाएगा।

स्नातक सेमेस्टर में भी सामने आई थी लापरवाही

विश्वविद्यालय के स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं में भी केंद्रों की लापरवाही सामने आई थी। परीक्षा के लिए 189 केंद्र बनाए, जिनके कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरे को विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में बने नियंत्रण कक्ष से लिंक करना था। लापरवाही ऐसी कि इनमें से 11 केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे लिंक नहीं हुए और ऐसे ही परीक्षाएं संचालित रहीं।नकल के लिए सौदेबाजी का ऑडियो हुआ था वायरल 

परीक्षा में नकल के लिए सौदेबाजी का ऑडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें नकल कराने के बाद छात्रा से एक हजार रुपये मांगे जा रहे थे। आगे के तीन परीक्षाओं के लिए भी प्रति पेपर 1000 रुपये की सौदेबाजी हो रही थी। ऑडियो मिलने के बाद जांच कराई तो ये कॉलेज रोहता ग्वालियर रोड उखर्रा का एसआर डिग्री कॉलेज का पाया, जिसे निरस्त कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *