ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गंगा में गिर रहे अनटैप्ड सीवेज नाले , नदी के जल को कर रहे दूषित

गंगा में गिर रहे छह अनटैप्ड सीवेज नालों में एक बार फिर जैविक शोधन (बायोरेमिडिएशन) का कार्य होते नहीं मिला है। यूपीपीसीबी के अधिकारियों की ओर से अप्रैल और मई में किये गये निरीक्षण में नालों के पास जैविक शोधन के लिये स्थापित डोजिंग प्लास्टिक टैंक में सीडिंग और माइक्रोबियल कल्चर नहीं मिला जो बायोरेमिडिएशन के लिये जरूरी है। यूपीपीसीबी ने नगर निगम पर्यावरण अभियंता को चेताया है कि यदि ऐसी ही लापरवाही बरती गई तो गंगा की जलगुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता रहेगा। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को कार्रवाई के लिये लिखा है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार कानपुर नगर में गंगा नदी में छह सीवेज नाले डब्का, सत्तीचौरा, गोलाघाट, रानीघाट, परमिया और भगवतदास गुप्तारघाट में जैविक शोधन (बायोरेमिडिएशन) का कार्य हो रहा है। यह कार्य नगर निगम द्वारा अनुबंधित संस्था मेसर्स विशान्त चौधरी कांट्रैक्टर जेवी, मेसर्स नेक्सजेन इन्फोवर्ड प्रा. लि. अलीगढ़ कर रही है। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि अप्रैल में आठ, पंद्रह और 22 तारीख को गंगा में मिलने वाले नालों का निरीक्षण किया तो एक भी नाले में बायोरेमिडिएशन का कार्य नहीं होता मिला है। मई में भी नालों की यही स्थिति है। नगर निगम को कई नोटिसों के बाद भी संबंधित कंपनी कार्य में लापरवाही बरत रही है। जिससे नालों का दूषित पानी सीधा गंगा में प्रवाहित हो रहा है। 

Scroll to Top