ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी के इनामी माफिया डॉन को नीतीश कुमार की पार्टी ने बनाया महासचिव

लखनऊ   (मानवीय सोच)  पार्टी में जारी कथित खींचतान के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दल यूनाईटेड विवादों में घिर गया है. पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह द्वारा हाल ही में उत्तर प्रदेश, जेडीयू से संबंधित लिए गए फैसले पर सवाल उठना शुरू हो गया है. दरअसल, पार्टी ने यूपी इकाई में चार नए सदस्यों को जिम्मेदारी दी है. इनमें से एक यूपी का इनामी माफिया धनंजय सिंह है. यूपी के “डॉन” को नीतीश कुमार की पार्टी ने महासचिव बना दिया है, जिस पर हत्या और लूट के दर्जनों मामले दर्ज हैं.

बता दें कि धनंजय सिंह पहले भी जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर जौनपुर के मल्हनी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. अभी हाल में माफिया अजीत सिंह के मर्डर में उनका नाम सामने आया है, इससे पहले जेल में बंद माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या में भी उनका नाम आ चुका है. उनके ऊपर पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी रखा था. इस चुनाव के दौरान अजीत सिंह की हत्या मामले में जब फरार चल रहे धनंजय सिंह पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम था, तब वो क्रिकेट मैच का उद्घाटन करते देखे गए थे. ये घटना काफी चर्चा में रही थी.

गौरतलब है कि पार्टी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है, ” जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सांसद ( नेता लोकसभा) ने दसई चौधरी (पूर्व केंद्रीय मंत्री), धनंजय सिंह (पूर्व सांसद, उ.प्र.), सुनीत कुमार उर्फ इंजीनियर सुनीत पूर्व विधायक को जनता दल (यूनाइटेड) का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है. साथ ही उन्होंने सत्येंद्र पटेल को जनता दल (यूनाइटेड) का उत्तर प्रदेश इकाई का वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) नियुक्त किया है. पार्टी के विस्तार में आगे हम उनके प्रयासों की सफलता की कामना करते हैं.”

Scroll to Top