ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी के इस शहर में बदले जाएंगे सेक्टरों के नाम

गौतम बुद्ध नगर (मानवीय सोच)  यूपी  के ग्रेटर नोएडा  के रिहायशी सेक्टरों के नाम बदले जा सकते हैं. अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा आदि के बजाय नाम सेक्टर एक, दो, तीन, चार जैसे संख्यात्मक अंकों के आधार पर रखने की तैयारी है. इस प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाने के लिए प्राधिकरण ने कमेटी भी गठित कर दी है.

अल्फा, बीटा, गामा की जगह अब होंगे ये नाम

बता दें कि कमेटी ग्रेटर नोएडा वासियों से भी सुझाव लेगी. उसके बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा. 1991 में ग्रेटर नोएडा के गठन के बाद सेक्टरों के नाम अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, Omicron, म्यू, ज्यू, चाई-फाई, पाई आदि रखे गए थे. कई जगह इन सेक्टरों के आस-पास संख्यात्मक अंकों वाले सेक्टर भी बसा दिए गए. मसलन, रिहायशी सेक्टर स्वर्णनगरी के पास ही सेक्टर-36 और 37 बसा दिया गया.

नाम बदलने के पीछे क्या है वजह?

इसी तरह सेक्टर एक, दो, तीन और सेक्टर 10, 12 ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हैं. इनके बीच के कई अंक वाले सेक्टर हैं ही नहीं. इस वजह से लिखने, बोलने और समझने में बहुत असमंजस की स्थिति रहती है. इन सेक्टरों के लोकेशन का अंदाजा नहीं लग पाता है. इसे ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण इन सेक्टरों के नाम बदलने पर विचार कर रहा है.

इन नामों को बदलने पर बनी सहमति

जान लें कि गुरुवार को सीईओ नरेंद्र भूषण की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें एसीईओ दीप चंद्र और अमनदीप डुली समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. बैठक में इन नामों को बदलने पर सहमति बन गई. हालांकि जितने भी औद्योगिक सेक्टर हैं, उनके नाम ईकोटेक से रहेंगे. संस्थागत और आईटी सेक्टरों के नाम नॉलेज पार्क वन, टू, थ्री, फोर से ही रहेंगे.

इसके अलावा टेकजोन नाम खत्म किए जाएंगे. रिहायशी सेक्टरों के नाम सेक्टर- एक, दो, तीन, चार जैसे संख्यात्मक अंकों से होंगे. इनके लागू होने के बाद संपत्ति की लीज डेड होने पर नए नाम के साथ ही कोष्ठक में पुराने नाम भी लिखे जाएंगे ताकि कोई असमंजस की स्थिति उत्पन्न ना हो.

इस प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाने के लिए सीईओ ने एसीईओ दीप चंद्र की अध्यक्षता में कमेटी बना दी है. कमेटी से जल्दी प्रस्ताव देने को कहा गया है. कमेटी इसे अंतिम रूप देने से पहले ग्रेटर नोएडा वासियों से भी सुझाव लेगी. उसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

Scroll to Top