ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी एटीएस और एनआईए की छापेमारी लखनऊ, बहराइच व बाराबंकी

लखनऊ  (मानवीय सोच)   पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यूपीएटीएस व एनआईए ने छापेमारी की है। इस कार्रवाई में दो संदिग्धों को लखनऊ, एक को बहराइच व एक युवक को बारांबकी से हिरासत में लिया गया है। लखनऊ में एनआईए ने इंदिरा नगर ए ब्लॉक से वसीम उर्फ बबलू नाम के युवक को हिरासत में लिया है।

वहीं, बहराइच के जरवल कस्बा से बब्बू उर्फ कमरुद्दीन नाम के व्यक्ति को उठाया गया है। उसकी पत्नी ने जरवल रोड थाने पहुंचकर बताया कि सुबह करीब 4 बजे उनके घर पहुंची पुलिस उसके पति को हिरासत में लेकर चली गई। साथ ही इनके घर की तलाशी भी ली गई और बब्बू के दो मोबाइल भी कब्जे में लिया। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है।  जिले में एक अन्य युवक को भी उठाने की चर्चा है।

इसी तरह बाराबंकी में गुरुवार की सुबह करीब 3 बजे एसटीएफ की टीम गौरहार मजरे बहरौली गांव पहुंची और एक घर की घेराबंदी कर अंदर सो रहे युवक नदीम को हिरासत में ले लिया। नदीम इससे पहले भी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से संबंध के आरोप में जेल जा चुका है। उसे पीएफआई का एजेंट बताया जाता है। एसटीएस नदीम को लेकर चली गई है। स्थानीय पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।

एनआईए ने केरल, तमिलनाडु, यूपी समेत 10 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की फंडिंग को लेकर छापेमारी की है।

जिसमें पीएफआई के 100 से अधिक शीर्ष नेताओं और पदाधिकारियों को देशव्यापी छापेमारी में गिरफ्तार किया गया है। एनआईए, ईडी और राज्य पुलिस द्वारा समन्वित कार्रवाई में कई राज्यों में छापेमारी की गई है।

Scroll to Top