यूपी एटीएस की अलग-अलग जिलों में छापेमारी ; पीएफआई से जुड़े 70 लोगों को हिरासत में लिया गया

लखनऊ (मानवीय सोच) यूपी के कई जिलों में एटीएस ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़े लोगों की तलाश में छापेमारी की है। इस दौरान एटीएस ने पीएफआई से जुड़े 70 लोगों को हिरासत में लिया है। इसके तहत लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी और आजमगढ़ समेत कई शहरों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

छापेमारी के दौरान लखनऊ से एक युवक व बिजनौर से मस्जिद के एक इमाम को उठाया गया है।। लखनऊ के बीकेटी के अचरामऊ गांव में भी एटीएस ने छापा मारा।

बिजनौर में चांदपुर थानाक्षेत्र स्थित एक मस्जिद के इमाम को संदिग्ध गतिविधियों के शक में एटीएस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *