यूपी बोर्ड कक्षा 10 में छह की जगह होंगे 10 विषय

यूपी बोर्ड हाईस्कूल के स्टूडेंट्स पर पढ़ाई का भार बढ़ने बढ़ने वाला है। ऐसा इस लिए क्योंकि हाईस्कूल में अब छह की जगह 10 विषय होने वाले हैं। 10 विषयों के लिए यूपी बोर्ड ने वेबसाइट पर खाका जारी कर दिया है। यह प्रस्ताव जस का तस लागू कर दिया जाए या इसमें किसी प्रकार के कोई संशोधन की गुंजाइश है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने एक ईमेल upmspncf2023@gmail.com जारी किया है और 29 जून तक लोगों से सुझाव मांगा है। इसके बाद आए हुए सुझावों पर विचार करने के बाद इसे लागू किया जाएगा। नई शिक्षा नीति-2020 या एनइपी के तहत भारत सरकार शिक्षा को एक नया रूप देना चाह रही है। जिससे पढ़ाई को स्टूडेंट्स के लिए रोमांचक बनाया जा सके। इसी क्रम में भारत सरकार से जारी नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (एनसीएफ)- 2023 के अंतर्गत कक्षा नौ और 10 की पाठ्यचर्या में कुछ संशोधन किया गया है। जहां अभी तक हाईस्कूल में छह विषय अनिवार्य रूप से पढ़ाए जा रहे हैं, लेकिन संशोधन के बाद इन विषयों की 10 कर दिया जाएगा। सभी स्टूडेंट्स को तीन भाषाएं पढ़नी अनिवार्य होंगी। इसमें हिंदी की पढ़ाई तो सभी स्टूडेंट्स को करनी होगी। वहीं इसके अलावा संस्कृत, अंग्रेजी या देश में बोली जाने वाली 17 भाषाओं में से स्टूडेंट्स किसी एक को ले सकते हैं।