नई दिल्ली (मानवीय सोच) यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने नई दिल्ली पहुंचे. माना जा रहा है कि दोनों के बीच पार्टी संगठन से जुड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई. उत्तर प्रदेश में स्वतंत्र देव सिंह प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं, ऐसे में पार्टी के द्वारा सत्तारूढ़ राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान भी किया जाना है. हाल ही में यूपी में दो मंत्रियों की ओर से असंतोष के सुर भी उभरे थे, लेकिन पार्टी ने यह मामला तूल पकड़ने के पहले ही सब कुछ संभाल लिया.
