ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है

लोकसभा चुनाव में अब बस चंद दिन बचे हैं इससे पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कानपुर से कांग्रेस का खास चेहरा रहे अजय कपूर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, बिहार के सह प्रभारी व पूर्व विधायक अजय कपूर ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। अजय कपूर के बीजेपी में जाने से शहर की कांग्रेसी सियासत को बड़ा झटका लगा है।

अजय, उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना के रिश्तेदार भी हैं। अजय कपूर को शहर की राजनीति में कांग्रेस का कद्दावर नेता माना जाता है। वह किदवई नगर व उससे पहले गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक भी रह चुके हैं। मंगलवार को उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से कांग्रेस का जिक्र भी हटा दिया है।

कांग्रेस से लोकसभा सीट के थे प्रबल दावेदार, पैनल में नाम

अजय कपूर कानपुर की राजनीति में कांग्रेस के मजबूत स्तंभ हैं। वह सपा के साथ गठबंधन के बाद खाते में आई कानपुर लोकसभा सीट से प्रबल दावेदार थे। प्रदेश स्तरीय चुनाव संचालन समिति की बैठक में कानपुर से भेजे गए दावेदारों के पैनल में उनका नाम एक नंबर पर रखा गया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के सामने राजनीति में हमेशा अजय गुट रहा।

भाजपा से टिकट मिलने की भी संभावना

पूर्व विधायक अजय कपूर को भाजपा से लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने की भी संभावना जताई जा रही है। उनके दो भाई उद्यमी विजय कपूर व भारतीय चेस फेडरेशन के अध्यक्ष संजय कपूर पहले ही भाजपा का दामन लिया था।

Scroll to Top