ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला : बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा की छुट्टी, राजीव कृष्ण संभालेंगे जिम्मेदारी

लखनऊ : यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लेते हुए भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया दिया गया. उनकी जगह राजीव कृष्ण को भर्ती बोर्ड की ज़िम्मेदारी दी गई है. रेणुका मिश्रा फ़िलहाल प्रतीक्षारत रखी गईं है.

बता दें कि यूपी में 60 हज़ार से ज़्यादा सिपाही भर्ती में 48 लाख से ज़्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे. पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई है और अगले 6 महीने में फिर से लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना है. फिलहाल सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले की आंतरिक जांच कमेटी अब तक कोई रिपोर्ट नहीं दे पाई. रिपोर्ट के आधार पर ही भर्ती बोर्ड को एफआईआर करानी थी. जिसके बाद यह एक्शन लिया गया और डीजी विजिलेंस राजीव कृष्ण को भर्ती बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.

गौरतलब है कि पेपर लीक के बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि वे ऐसी कार्रवाई करेंगे जो नजीर बनेगी. इससे पहले आरओ और एआरओ परीक्षा पेपर लीक मामले में भी यूपी लोकसभा के परीक्षा नियंत्रक अजय तिवारी को हटाया गया था. यूपी पुलिस पेपर लीक मामले की जांच STF को सौंपी गई है.

बताया जा रहा है कि STF जल्द ही कोई बड़ा राजफाश करेगी. बता दें कि 17 और 18 फरवरी को प्रदेश भर में सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. जिसके बाद व्हाट्सएप पर पेपर लीक होने की बात सामने आई थी. पहले तो पुलिस की तरफ से इसे अफवाह बताया गया. लेकिन अभ्यर्थियों के विरोध को देखते हुए मुख्यमंत्री ने परीक्षा रद्द कर दी.

Scroll to Top