ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नेहा सिंह राठौर को यूपी पुलिस ने थमाया नोटिस

कानपुरः  (मानवीय सोच)  अपने ‘यूपी में का बा’ गीत के जरिए सत्ता से सवाल करने वाली गायिका नेहा सिंह राठौर को उत्तर प्रदेश सरकार ने नोटिस भेजा है। नोटिस में लिखा गया है कि उनके गीत ने समाज में वैमनस्य और तनाव फैलाने का काम किया है। इस नोटिस के जरिए नेहा सिंह राठौर से सात सवाल किए गए हैं, जिसका जवाब दाखिल करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। देर रात राठौर को मिले इस नोटिस से प्रदेश में सियासी माहौल गर्माने के आसार हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसे लेकर बीजेपी की सरकार पर निशाना भी साध दिया है। उन्होंने इसे शर्मनाक बताया है।

नेहा सिंह राठौर को यह नोटिस उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस की ओर से भेजा गया है। नोटिस में गायिका से सात सवाल किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित गीत यूपी में का बा के वीडियो में क्या नेहा सिंह राठौर हैं या नहीं? इसके अलावा उनके ट्विटर अकाउंट, यूट्यूब अकाउंट को लेकर भी सवाल किए गए हैं। यह भी पूछा गया है कि क्या ये गीत नेहा सिंह राठौने खुद लिखा है। अगर लिखा है तो क्या इसे वह प्रमाणित करती हैं या नहीं। क्या इस गीत के भावार्थ से समाज पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में वह जानती हैं या नहीं?

ऐसे सात सवालों के जवाब नेहा सिंह राठौर से मांगे गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि इस गीत के कारण समाज में वैमनस्य और तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई है। इस नोटिस के मिलने के बाद से तीन दिन के भीतर नेहा सिंह राठौर को इसका जवाब देने के लिए कहा गया है। यह चेतावनी भी दी गई है कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं होते तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। देर रात महिला सिपाहियों के साथ नोटिस लेकर पहुंची कानपुर पुलिस का वीडियो नेहा सिंह राठौर ने अपने ट्विटर हैंडर पर भी शेयर किया है और बताया है कि ‘यूपी में का बा’ गाने पर उन्हें नोटिस मिला है।

Scroll to Top