मेरठ में शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम को लेकर बवाल, जमकर मारपीट

मेरठ (मानवीय सोच) चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चंद बोस प्रेक्षागृह में नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। शपथ ग्रहण समारोह के शुरू होने पर वंदे मातरम करने को लेकर हंगामा हो गया। यहां ओवैसी की पार्टी के पार्षदों के साथ भाजपा के पार्षदों ने मारपीट कर दी। कहा गया कि ओवैसी की पार्टी के पार्षद ने वंदे मातरम का विरोध किया था। इसके बाद भाजपा पार्षदों ने उनके साथ मारपीट कर दी।

महापौर और पार्षद के चल रहे शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ करने के दौरान वंदे मातरम कराया गया, जिसमें एआईएमआईएम के पार्षदों ने वंदे मातरम नहीं गाया। इसे लेकर भाजपा के पार्षदों ने उनके साथ कार्यक्रम के बीच में ही मारपीट कर दी। 

इतना ही नहीं डीएम एसपी सिटी और सीओ सिविल लाइन के सामने भाजपा कार्यकर्ता एआईएमआईएम के पार्षदों के साथ मारपीट करते रहे। मामला तूल पकड़ा तो पुलिस फोर्स के साथ आरएएफ को भी बुलाना पड़ा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *