वैक्सीनेशन में यूपी की लंबी छलांगः दो करोड़ से अधिक लोगों को लगा बूस्टर डोज

लखनऊ (मानवीय सोच) कोरोना से लड़ाई में यूपी ने एक और उपलब्धि हासिल की है। कोरोना टीकाकरण में प्रदेश ने सोमवार को 2 करोड़ से अधिक नि:शुल्क बूस्टर डोज का आंकड़ा पार कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल से स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों और प्रदेश की जनता को बधाई दी है। रविवार को प्रदेश के 19.64 लाख लोगों को बूस्टर डोज दी गई।

मुख्यमंत्री ने ट्विटर हैंडल से बूस्टर डोज की जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने कोविड-19 के खिलाफ लोगों को बूस्टर डोज देने में बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोमवार को दो करोड़ से अधिक डोज का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्करों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से महामारी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने और जल्द बूस्टर डोज लगवाने की अपील की है।

अभियान चलाकर किया जा रहा जागरूक

लोगों को जल्द से जल्द बूस्टर डोज देने के लक्ष्य की शुरुआत 10 जनवरी से की गई थी। इसके तहत 18 वर्ष की आयु के लोगों को 15 जुलाई से बूस्टर डोज देने के लिए 75 दिनों का विशेष अभियान शुरू किया था। वहीं मुख्यमंत्री के निर्देशों पर 18 वर्ष से अधिक आयु के हर व्यक्ति को बूस्टर डोज लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बूस्टर खुराक के महत्व के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *