ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

UPSC की कोचिंग देने वाले ‘ओझा सर’ का राजनीतिक डेब्यू

सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले  प्रसिद्ध शिक्षक अवध ओझा की राजनीति में एंट्री हो गई है. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से आने वाले अवध ओझा ने सोमवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया है.  आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में अवध ओझा ने आधिकारिक रूप से AAP की सदस्यता ग्रहण की बता दें 

यूपीएससी अभ्यर्थियों के बीच ‘ओझा सर’ के नाम से लोकप्रिय हैं. अवध ओझा की प्रारंभिक शिक्षा गोंडा में हुई और उन्होंने अपना ग्रेजुएशन गोंडा के फातिमा इंटर कॉलेज से किया। ओझा की इस राजनीतिक पारी का आरंभ ऐसे समय में हो रहा है, जब दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ जोरों पर हैं. इस चुनावी समर में आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी, जिससे दिल्ली चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना बढ़ गई है.

बता दें कि अवध ओझा को पार्टी में शामिल करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की शिक्षा क्रांति से प्रभावित होकर शिक्षा क्षेत्र के दिग्गज अवध ओझा आज आम आदमी पार्टी परिवार का हिस्सा बन रहे हैं. अवध ओझा ने पार्टी में शामिल होते हुए कहा कि मेरा पार्टी से जुड़ने का मुख्य एजेंडा शिक्षा क्षेत्र का विकास है. अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने मुझे राजनीति में आकर एजुकेशन सेक्टर के लिए काम करने का मौका दिया है. मैं कहना चाहता हूं कि ये मेरे राजनीतिक करियर की शुरुआत है.  

Scroll to Top