ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

UPTET परीक्षा में कान में ब्लूटूथ लगाकर पेपर हल कर रहा था अभ्यर्थी, निरीक्षकों ने पकड़ा

अमेठी (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश में अमेठी के एक परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थी की उत्तर प्रदेश शक्षिक पात्रता परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए प्रश्न पत्र हल करने की कोशिश धरी रह गई जब कक्ष निरीक्षकों ने बुदबुदाते देख शक के आधार पर उसकी तलाशी ली और कान में सलीके से लगाए गए इलेक्ट्रानिक उपकरण को खोज निकाला। बाद में नकलची को ब्लूटूथ डिवाइस निकालने के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने ब्लूटूथ उपकरण को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। अमेठी में शक्षिक पात्रता परीक्षा के लिए प्रतष्ठिति वद्यिालय शिव प्रताप इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों द्वारा तलाशी ली जा रही थी कि एक अभ्यर्थी के पास ब्लूटूथ डिवाइस पाई गई। बताया जा रहा है कि ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए वह युवक नकल करने के फिराक में था। युवक की पहचान गिरिजा पाठक निवासी बड़गांव थाना संग्रामपुर के रूप में हुई है।

ब्लूटूथ डिवाइस को कान में इस तरह फिट किया गया था कि सामान्य रूप से देखने में उसे पकड़ा नहीं जा सकता था। हालांकि कक्ष निरीक्षकों की सजगता से युवक धरा गया और ब्लूटूथ डिवाइस निकालने के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। फिलहाल हाईटेक तरीका उसके दिमाग में कैसे आया यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। जिले में यूपीटीईटी परीक्षा की पहली पाली में सात हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल किए गए है। उपजिलाधिकारी संजीव मौर्य ने बताया कि यूपीटीईटी के लिए बनाए गए परीक्षा केन्द्रों में से एक में एक बच्चे के कान में ब्लू टूथ डिवाइस मिला है। डिवाइस निकलवाने उसे सीएचसी भेजा गया है।

 

Scroll to Top