ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अमेरिका ने जारी किया रूसी लड़ाकू विमान द्वारा अपने ड्रोन पर ईंधन गिराने का वीडियो

वाशिंगटन:  (मानवीय सोच)  अमेरिकी सेना ने एक वीडियो फुटेज जारी की, जो उसके मुताबिक काला सागर के ऊपर रूसी लड़ाकू विमानों और अमेरिकी ड्रोन के बीच मुठभेड़ की है. विवरण और कारण भले विवादित हों, लेकिन लगता यही है कि 14 मार्च, 2023 को एक अमेरिकी ड्रोन, रूसी विमान के साथ टकराने के बाद काला सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि, इसे घटनाक्रम को लेकर अमेरिका जानकारी जुटा रहा है. इसी क्रम में घटनाक्रम को लेकर अमेरिकी प्रतिक्रिया के अनुसार, निशस्त्र एमक्यू-9 निगरानी ड्रोन अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में उड़ान भर रहा था, जब दो रूसी लड़ाकू जेट विमानों ने अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हुए ड्रोन को मार गिराया.

यूएस यूरोपियन कमांड द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए फुटेज में रूसी जेट को अमेरिकी वायु सेना एमक्यू-9 मानव रहित ड्रोन के पीछे की ओर आते हुए दिखाया गया है, जो इसके ऊपर से गुजरते ही ईंधन छोड़ना शुरू कर देता है. रूसी जेट के गुजरते ही वीडियो प्रसारण अचानक बंद हो जाता है. ड्रोन के प्रोपेलर को अक्षुण्ण देखा जा सकता है, और रूसी जेट फिर दूसरा प्रयास करता है. यह इस पर फिर से ईंधन छोड़ता है, जबकि इस बार और भी करीब से गुजरता है. दूसरे चालाकी भरे प्रयास के बाद एक प्रोपेलर को क्षतिग्रस्त देखा जा सकता है.

अमेरिकी सेना ने रूसी लड़ाकू विमानों की इस हरकत को “लापरवाह” बताते हुए कहा कि रूसी लड़ाकू जेट ने मंगलवार को अमेरिकी ड्रोन पर ईंधन डाला था और फिर उससे टकरा गया था, जिससे ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अमेरिकी सेना ने कहा कि “टक्कर से पहले कई बार, Su-27s ने ईंधन फेंका और MQ-9 के सामने लापरवाही और अव्यवसायिक तरीके से उड़ान भरी.”

हालांकि, मॉस्को ने ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्त होने में उसके विमानों की गलती होने से इनकार किया, जिसके बारे में पेंटागन ने कहा कि वह एक नियमित ISR (खुफिया, निगरानी, ​​टोही) मिशन पर था।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा, “तीव्र युद्धाभ्यास के परिणामस्वरूप… एमक्यू-9 मानव रहित हवाई वाहन अनियंत्रित हो गया, जिसके कारण पानी की सतह से टकरा गया.” साथ ही उन्‍होंने कहा कि  रूसी लड़ाकू विमानों की टक्‍कर अमेरिकी ड्रोन से नहीं हुई और न ही उन्‍होंने अपने हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया

Scroll to Top