# US! UNGA में युद्धविराम के खिलाफ किया वोट

(मानवीय सोच) :  गाजा में इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में पारित हो गया. इस प्रस्ताव के पक्ष में 120 देशों ने वोट किया जबकि 14 देशों ने इसके खिलाफ वोटिंग की. वहीं, भारत-ब्रिटेन समेत 45 देशों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया. बता दें कि यह प्रस्ताव जॉर्डन की तरफ से पेश किया गया था.

बड़ी बात यह है कि अमेरिका समेत 14 देशों ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया.इस प्रस्ताव में गाजा में जंग को रोकने, मानवीय सहायता पहुंचाने और नागरिकों की सुरक्षा को बरकरार रखने का आह्वान किया गया. सबसे खास बात तो ये हैं कि इजराइल का समर्थन करने वाले देश भी इस वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया

इन 14 देशों ने प्रस्ताव के खिलाफ किया वोट

  1. अमेरिका
  2. इजराइल
  3. ऑस्ट्रिया
  4. क्रोएशिया
  5. चेक गणराज्य
  6. फिजी
  7. ग्वाटेमाला
  8. हंगरी
  9. मार्शल द्वीप
  10. माइक्रोनेशिया
  11. नाउरू
  12. पापुआ न्यू गिनी
  13. पैराग्वे
  14. टोंगा